JSSC Recruitment 2023 : झारखंड में 2025 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत नियमित पदों पर 2017 और बैकलॉग के आठ पदों पर बहाली होगी। इसके ऑनलाइन आवेदन 20 जून से 19 जुलाई तक भरे जाएंगे। 21 जुलाई तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा, जबकि फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तारीख 23 जुलाई तय की गई है। 25 से 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी अपना नाम,जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर छोड़कर किसी भी अशुद्ध जानकारी को संशोधित कर सकेंगे।इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां जानें…
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ: 20/06/2023
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19/07/2023
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21/07/2023
- फोटो/साइन अपलोड करने की अंतिम तिथि : 23/07/2023
- सुधार तिथि: 25-27 जुलाई 2023
- परीक्षा तिथि: अनुसूची के अनुसार
- प्रवेश पत्र उपलब्ध: परीक्षा से पहले
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 100/-
- एससी/एसटी : 50/-
- परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करें।
वैकेंसी डिटेल्स
- पद संख्या
- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 863
- कनीय सचिवालय सहायक 335
- श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी 182
- प्लानिंग असिस्टेंट 05
- प्रखंड कल्याण पदाधिकारी 195
- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 252
- अंचल निरीक्षक 185
जरूरी योग्यता
- भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
- अन्य राज्य के उम्मीदवार भी पात्र हैं
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष.
- अधिकतम आयु : 35 वर्ष.
- जेएसएससी सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन | पंजीकरण | लॉग इन करें |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करे | यहाँ क्लिक करें |
अधिसूचना डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें | यहाँ क्लिक करें |
सिलेबस डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |